फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 16 से शुरू होगी सहालग... 67 दिन चलेगा बैंड-बाजा और बरात का दौर

Sat, 11 Jan 2025 05:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बैंड-बाजा और बरात का दौर 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, इस साल शादी के लिए कुल 67 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, लेकिन सात मार्च से खरमास शुरू होंगे। इस कारण 13 अप्रैल तक के लिए विवाह कार्यक्रमों पर विराम रहेगा।
विज्ञापन


पं. सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जनवरी में 16 से 27 तारीख के बीच विवाह के नौ शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में सबसे ज्यादा 15 दिनों की सहालग होगी। इसके बाद मार्च में होलाष्टक और खरमास लगने के बाद से 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहेगा। फिर अप्रैल, मई और जून में शहनाई बजेंगी। उसके बाद चार माह के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे। इस दौरान मांगलिक आयोजन नहीं हो सकेंगे।

ये हैं विवाह की शुभ तिथियां
जनवरी : 16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27
फरवरी : 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26
मार्च : 01, 02, 03 व 06
अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29 व 30
मई : 01, 05, 06, 07, 08, 13, 15, 17, 18 19, 24, 28
जून : 01, 02, 04, 07, 08, 09 व 12
नवंबर : 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30
दिसंबर : 04, 10 व 11


मार्च से सितंबर तक लगेंगे चार ग्रहण

- वर्ष 2025 में चार ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण होंगे। साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह भी भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण सात-आठ सितंबर को होगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर को लगेगा, लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन

-
बाजार में नए-नए डिजाइन के आभूषण मंगवाए
-सहालग को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के बाजार में तैयारी शुरू हो गई है। सराफा व्यापारी विनोद गुप्ता ने बताया कि सहालग में आभूषण की मांग रहेगी। ज्यादातर पारंपरिक आभूषण सोने के हार, झुमकी, चांदी की पायल, बिछिया, कमर बंद आदि की खरीदारी होती है। ये बाजार में उपलब्ध रहते हैं, लेकिन ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन के आभूषण मंगवाए गए हैं।
कपड़ा व्यापारी मोहन ग्रोवर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के साथ ही परिवारीजन भी नए कपड़े खरीदने बाजार आएंगे। इसके हिसाब से व्यापारी तैयारी कर रहे हैं। नया कलेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही बर्तन, फर्नीचर व इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरणों का कारोबार भी तेजी पकड़ेगा। खरमास के कारण बीते एक माह तक व्यापार प्रभावित रहा है। अब सहालग का दौर शुरू होने से बाजार में फिर से खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिलेगी।
-
टेंट मालिक और बैंड संचालकों में खुशी

-16 फरवरी से शुरू होने वाली सहालग को लेकर टेंट और बैंड के कारोबारी सबसे ज्यादा खुश हैं। उनके पास अभी से बुकिंग भी आने लगी है। शहर के लाल इमली चौराहे के पास स्थित बैंड के संचालक महबूब ने बताया कि जनवरी के लगभग सभी शुभ मुहूर्त वाले दिन की बुकिंग मिली है। वह एक दिन में एक बरात की बुकिंग करते हैं। कुछ बैंड संचालक दो बरातें भी निपटा देते हैं। लाइट-साउंड व टेंट संचालक अवनीश सक्सेना ने बताया कि उनके पास भी पर्याप्त बुकिंग है। लोगों की जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें