शाहजहांपुर। बारिश के बाद बुधवार को फिर से मौसम में उमस बढ़ गई। धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके असर से मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान बढ़ने के आसार हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया की बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्यिस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 65 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है।