फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहादुरगंज उपकेंद्र में फॉल्ट के चलते आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के बाद निकली तेज धूप से लोकल फॉल्ट में इजाफा हो गया है। बुधवार को बहादुरगंज उपकेंद्र में फॉल्ट के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरी ओर मरम्मत कार्य के चलते भी शटडाउन लिए गए। इसके चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश होने से तापमान कम हुआ तो लोगों को एसी, कूलर तक बंद करने पड़ गए थे। बुधवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। तेज धूप ने लोगों का पसीना निकाल दिया। बहादुरगंज उपकेंद्र के सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने के लिए शटडाउन लिया गया। इस कारण करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही।
इसी उपकेंद्र पर सवा तीन बजे बहादुरपुरा फीडर को मरम्मत कार्य के चलते बंद किया गया। गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर की आपूर्ति भी आती-जाती रही।
मंगलवार की रात अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के एलआईसी के पास 11केवी कोतवाली फीडर का तार टूट गया। रात नौ बजे बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। लोगों ने उपकेंद्र के जेई का मोबाइल नंबर लगाया, लेकिन उनसे भी बात नहीं हो सकी। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन



मरम्मत कार्य के चलते बंद रही पांच सौ घरों की आपूर्ति
बुधवार को गोविंदगंज उपकेंद्र के पुराने गन्ना दफ्तर वाली गली में मरम्मत कार्य के चलते 630 केवी का ट्रांसफॉर्मर बंद रहा। सुबह दस से तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसके चलते पांच सौ घरों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें