फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलशक्ति मंत्री ने नहर की पटरियों का कटान रोकने के दिए निर्देश

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा क्षेत्र ​स्थित बतलइया माइनर का निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। स
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को दोपहर बतलैया गांव जाकर वहां माइनर की हो रही सिल्ट सफाई के काम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नहर विभाग के अभियंताओं को फसलों में सिंचाई की जरूरत के वक्त नहरों को चालू रखने और नहर पटरियों को कटान से बचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री सोमवार को लखनऊ से बरेली जाते वक्त बतलैया पहुंचे। यहां उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने के कारण बरेली से नहर विभाग के मुख्य अभियंता हृदय नारायण सिंह और अधीक्षण अभियंता नीलेश कुमार जैन सहित जिला मुख्यालय से सिंचाई विभाग (शारदा नहर खंड) के सुनील कुमार भास्कर आदि अभियंता पहले ही पहुंच गए।
जलशक्ति मंत्री ने यहां माइनर पर हो रहे दरेसी और सिल्ट की सफाई का निरीक्षण कर सभी नहरों में यह काम तेजी से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी नहरों की पटरियों को कटान से बचाने के लिए उनकी विशेष रूप से देखभाल कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई तभी कराई जाए, जब क्षेत्र के किसान फसलों की सिंचाई कर चुके हों और सिंचाई की मांग नहीं हो। उन्होंने अवैध कुलाबे बंद कराने के निर्देश देते हुए कहा कि नहर की पटरियां काट दिए जाने से खतो में पानी भरने पर फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सींचपाल ओर सिंचाई पर्यवेक्षक के जरिये नहरों की नियमित देखभाल कराई जाए। इस दौरान नहर विभाग के सहायक अभियंता एसपी सिंह समेत अन्य कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें