फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की मौत के मामले में पकड़े गए चौकीदार को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के बंधाह गांव निवासी 19 वर्षीय शोभित की मौत के मामले में गिरफ्तार चौकीदार जौहरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

शोभित के पिता रामबरन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि शनिवार रात गांव के रहने वाले चौकीदार जौहरी ने बेटे से घर पर मिट्टी डालने के लिए कहा था। जौहरी ने साथी जागन, उदयवीर, बलवीर, शिवजी के साथ मिलकर बेटे को लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि आरोपी चौकीदार को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में टीम काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें