फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साहूकारा मोहल्ले के वार्ड में चार दिन से नहीं हुई सफाई

विज्ञापन
खुदागंज में दीपावली के दूसरे दिन फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। दीपावली पर नगर के वार्डों में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया, लेकिन मोहल्ला साहूकारा वार्ड में चार दिन से सफाई नहीं होने से वहां के लोग गंदगी से परेशान हैं।
विज्ञापन

गंदगी का आलम यह है कि घरों से निकले कूड़ा-कचरा से मोहल्ले में रखा कूड़ादान भर चुका है और अब उसके आसपास सड़क पर गंदगी फैल रही है। मोहल्ले वालों के अनुसार वैसे तो साहूकारा में सफाई कर्मचारी हफ्ते में मुश्किल से दो बार ही आता है, लेकिन इस बार चार दिन बीतने पर मंगलवार को भी सफाई कर्मी नहीं आया, जबकि नजदीकी वार्ड में सफाईकर्मी रोज ड्यूटी कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ से मोहल्ले में नियमित सफाई कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें