फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडी मार्ग के किनारे नए बने नाले की दीवार ढही

विज्ञापन
जलालाबाद के पिटारमऊ गांव के पास पुलिया पर क्षतिग्रस्त सड़क। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
जलालाबाद। मंडी समिति की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे नगर पालिका से हाल ही में निर्मित कराए गए नाले की एक तरफ की दीवार भारी बारिश के कारण मंगलवार को ढह गई। मोहल्ले के लोग नाला के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद हाईवे से मंडी के पूर्वी गेट को जाने वाले ईदगाह मार्ग के किनारे बसे मोहल्ला आजादनगर व प्रतापनगर के पानी के निकास के लिए नगर पालिका ने कुछ माह पूर्व नाले का निर्माण कराया था। सोमवार रात तेज बारिश होने से मंगलवार को नाले की एक तरफ करीब 25 मीटर व दूसरी तरफ 10 मीटर लंबाई में दीवारें गिर गईं। ईओ एचएन उपाध्याय के अनुसार लगातार बारिश से नाले की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और जल्द ही पुनर्निर्माण कराया जाएगा। संवाद



पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया नाला



शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन मनोरंजन सदन के सामने कंपनी के गेट नंबर दो तक 530 मीटर बड़ा नाला ध्वस्त हो गया है। बारिश की वजह से नाला बिखर गया है।



लाखों रुपये के टेंडर से नाले का निर्माण कराया गया था। यह नाला बारिश का एक सीजन भी सहन नहीं कर पाया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर केके अवस्थी ने बताया कि अभी नाले का निर्माण होना बकाया है। मिट्टी की कुटाई नहीं हुई थी, जिस कारण नाला बह गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें