फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में नामजद होने पर भड़के रावतपुर के ग्रामीण 

Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोकशी के मामले में कांट के एक सपा नेता के इशारे पर फर्जी तौर पर नामजद कराए जाने का आरोप लगाते हुए रावतपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर फर्जी रिपोर्ट निरस्त कराने की गुहार की। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट के सुझाव पर ग्रामीणों ने इसी आशय का ज्ञापन एसपी के नाम दिया। रावतपुर निवासी गुफरान, मोना, मो. मुश्ताक, वसीम, रिजवान, राशिद आदि ने ज्ञापन देकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि कांट के एक सपा नेता और उनके भाई दबंग किस्म के हैं। सपा नेता पंचायत चुनाव से चली आ रही रंजिश का बदला लेने का मौका तलाश रहे थे। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि इन्हीं रंजिशों के कारण सपा नेता के भाई और उनके समर्थकों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की। बाद में पुलिस से मिलकर उनके पक्ष के कई लोगों को गोकशी  के मामले में झूठा फंसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मांस के साथ मौके पर मिले मोबाइल फोन की काल डिटेल निकाली जाए तो सारी असलियत सामने आ जाएगी। प्रदर्शन में सरताज अली, खालिद, फुरकान, मुजीबउद्दीन, हिना, सितारा, रुखसाना, अफसर, राशिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें