फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करके फेंके गए शव की हुई शिनाख्त

Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी में हत्या करके फेंके गए शव की शिनाख्त 22 वर्षीय सूरज मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव हसनापुर का रहने वाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की बात सामने आई है। मृतक के पिता ने प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त करने आए मृतक के पिता संजय मिश्रा ने बताया कि वह हरिद्वार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बेटे सूरज उनके साथ रहता था और उन्हीं की कंपनी में पार टाइम नौकरी करता था। इसके अलावा सूरज ने गांव में जागरण पार्टी बना रखी थी। जिसके कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अक्सर गांव आ जाता था। बीती 10 जून को सूरज पार्टी के फर्रुखाबाद में भागवत कथा करने के लिए गया था। 18 जून को वहां से वापस होकर वह थाना आरसी मिशन क्षेत्र में हरदोई बाईपास स्थित अपने मौसा पंकज के घर आ गया था। यहां से 21 जून को मौसेरे भाई शिवम के साथ गांव उधरपुर में दूसरे मौसा मनोज के घर गया। शिवम ने बताया था कि रात में 11 बजे सूरज के पास किसी लड़की का फोन आया था। सूरज उससे बात करते-करते घर से बाहर निकल गया था। पीछे से शिवम घर के बाहर आ गया और सूरज को अंदर बुला ले गया। रात में किसी समय सूरज घर दरवाजा खोलकर निकल गया। इसके बाद लोगों ने सूरज की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को संजय मिश्रा यहां आ गए। शुक्रवार की सुबह उन्होंने समाचार पत्र में युवक के हत्या करके फेंके जाने की खबर पड़ी तो उसमें मृतक के हाथ में मिला ब्रेसलेट और कपड़ों के बारे में लिखी जानकारी पर उनका माथा ठनका और वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। 
विज्ञापन


बेटे का शव देख फूटकर रोया पिता 
संजय मिश्रा ने जैसे ही बेटे का शव देखा वह फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की मौत आठ साले पहले हो चुकी थी। तब से बेटे को बड़े लाड़ प्यार से पाला था। इकलौती संतान की मौत से संजय मिश्रा बुरी तरह से टूट गए हैं। 
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई 
संजय मिश्रा के मुताबिक किसी लड़की के फोन आने के बाद सूरज अपनी मौसी के घर से निकल गया था। उन्होंने आशंका जताई कि सूरज की हत्या प्रेम-प्रसंग की वजह से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जसवीर सिंह, एसओ सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें