फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सतवां बुजुर्ग के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। आदेश के बाद भी गोवंश संरक्षण में लापरवाही बरतने, रोजगार सेवक पर कार्रवाई नहीं करने और पंचायत घर से सामान गायब होने के मामले में गांव सतवां बुजुर्ग के ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ऋषिपाल सिंह ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गांव सतवां बुजुर्ग के प्रदीप मिश्रा ने 12 जून को कॉल कर और 16 जून को प्रार्थनापत्र देकर डीडीओ को बताया था कि उनके पुत्र राज मिश्रा को एक सांड़ ने घायल कर दिया है। यह सांड़ गांव सिरखिड़ी में भी एक व्यक्ति को घायल कर चुका है। आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना ने सांड़ को पकड़कर गोशाला नहीं भिजवाया।
इसके अलावा गांव इटौली के रोजगार सेवक पर कार्रवाई के लिए डीडीओ कार्यालय से 24 दिसंबर 2024 और 29 सितंबर 2025 को पत्र भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन जुलाई को एडीओ कृषि की जांच में गांव भटपुरा चंदू के पंचायत भवन में केवल चार कुर्सियां मिलीं। कंप्यूटर से संबंधित सामान, अभिलेख नहीं मिले और शौचालय अपूर्ण पाया गया।
विज्ञापन

इन्हीं सब बातों के मद्देनजर लापरवाही बरतने पर दीपक कुमार सक्सेना को निलंबित कर बीडीओ पुवायां कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पुवायां के बीडीओ आरपी राना ने ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना को निलंबित किया गया है। बीडीओ ददरौल मामले की जांच करेंगे।

-ऋषिपाल, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें