फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 30 जून तक थी अनुमति...फिर भी जीआईसी मैदान पर कब्जा

विज्ञापन
खिरनीबाग मैदान में बिखरा पड़ा मेले का सामान। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज का खेल मैदान नुमाइश के बाद बदहाल हो गया है। मैदान पर गड्ढों के साथ जलभराव के चलते कीचड़ हो गया है। अनुमति समाप्त हुए दस दिन बीतने के बाद भी मैदान को खाली नहीं किया गया है। मैदान की बुरा हाल होने के कारण जीआईसी के प्रधानाचार्य ने नुमाइश संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि मैदान को लेकर नगर मजिस्ट्रेट की ओर से 30 जून तक की अनुमति थी। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के अनुसार प्रदर्शनी के संचालक को मैदान खाली करने के लिए निर्देशित किया गया है। बारिश के कारण दिक्कत आ रही है। संचालक से स्पष्ट किया गया है कि वह मैदान को उसी स्थिति में खाली करे, जिस स्थिति में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें