फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे पीड़ित परिवार ने विधायक रोशन लाल को रोका

Tue, 04 Apr 2017 01:27 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के साथ कलक्ट्रेट में धरना दे रहे तिलहर क्षेत्र के पीड़ित परिवार ने वहां पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रोशन लाल वर्मा को घेरकर गाड़ी से नीचे उतरने को मजबूर कर दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनने के बाद आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में डीएम के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिशंकर यादव को भी ज्ञापन देकर आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की। 
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को गत माह गांव के ही कुछ दबंग जबरन घर से उठा ले गए और उसके साथ रेप किया। इस मामले में किशोरी की मां ने अब्दुल खां, इमरान खां, जुल्फिकार खां और शोएब के खिलाफ तिलहर कोतवाली में आईपीसी की विभिन्न धाराओं समेत पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन खुलेआम घूम रहे अन्य आरोपियों को फरार बताकर उन्हें पकड़ने में दिलचस्पी नहीं ली। 
इधर, आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बनाकर धमकाना शुरू कर दिया। इसी के विरोध में पीड़ित और उसकी मां ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। इत्तेफाक से दोपहर को किसी काम से विधायक अपने समर्थकोें के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने उनकी गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोक लिया और अपनी व्यथा सुनाई। विधायक ने पीड़ित परिवार को उलाहना भी दिया कि उन्होंने इस बारे में उन्हें समय रहते क्यों नहीं बताया। इस पर पीड़िता की मां ने बताया कि दबंगों ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया और विधायक से मिलने की बात कहने पर गांव से बाहर जाने से रोक दिया। विधायक श्री वर्मा ने आश्वस्त किया कि इस बारे में तिलहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से बात करके शेष तीनों आरोपियों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें