फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आत्मदाह करने के लिए एसपी दफ्तर पर पहुंचा पीड़ित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी प्रवीन अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने के लिए शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच गए। जानकारी आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। घेराबंदी करते हुए परिवार को पकड़ लिया। थैले में रखी केरोसिन की बोतल अपने कब्जे में ले ली। एसपी ने समझाया और इंसाफ दिलाए जाने का वादा कर शांत किया।
विज्ञापन

मोहल्ले की एक महिला ने 22 नवंबर को थाने पर तहरीर देकर सत्येंद्र अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि 20 नवंबर को सत्येंद्र ने उनकी बेटी को रोककर छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी शादी न होने देने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री से छल कर कागजों पर हस्ताक्षर कराकर फर्जी तरीके से कोर्ट मैरिज के कागज बनवा लिए थे। सत्येंद्र ने बेटी पर तेजाब डालने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद थाना प्रभारी खुटार सत्येंद्र के भाई प्रवीण व उनके परिजनों को धमका रहे थे। वह जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर प्रवीण ने आत्मदाह करने की बात कही थी। शुक्रवार को उनके आने से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई। प्रवीण अवस्थी व उनके परिवार के पहुंचते ही पुलिस ने घेर लिया। तुरंत ही थैले को कब्जे में ले लिया। थैले में ज्वलनशीनल पदार्थ रखा था। पुलिस उन्हें एसपी के पास ले गई। प्रवीण ने एसपी एस. आनंद को बताया कि सत्येंद्र का विवाह शिवमंदिर गोला गोकर्णनाथ जिला खीरी में हुआ था। विवाह का पंजीकरण सब रजिस्ट्रार कार्यालय पुवायां में हुआ था। उनके भाई पर झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों को जेल भेजने की धमकी दे रही है। एसपी ने परिवार को समझाने के बाद उन्हें घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें