शाहजहांपुर। सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 38 बिजलीपुरा की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
धरनास्थल पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद नबी आजाद ने कहा कि वार्ड नंबर 38 बिजलीपुरा निर्वाचन नामावली अंतिम प्रकाशन सूची में तत्काल सुधार की जरूरत है। सुनियोजित तरीके से षडयंत्र करके पूरे वार्ड की वोटर लिस्टों का प्रकाशन तितर-बितर कर दिया गया है, जिससे समस्या खड़ी हो गई है। मांग है कि वार्डों का सही सत्यापन कराकर बनाए गए वार्डों का एरिया वाइज लिस्ट सही कराई जाएं। जो वार्ड बनाए गए हैं, जितना एरिया बनाकर गया उसकी मतदाता सूची में जोड़ा जाए। दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। धरना व ज्ञापन देने वालों में फरमान, मोहम्मद अजीम रजा, टीपू, याकूब, मोहम्मद लईक खां, वाहिद अली, हर्षित मिश्रा, मोहम्मद शकील, मोहम्मद वसीम, कल्लू, हामिद, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद रहे।