परौर। कौमी गांव में सूफी हजरत नवाब अली खां की दरगाह पर 170वां सालाना उर्स मंगलवार से शुरू हो गया। इस मौके पर दरगाह के आसपास मेला भी शुरू हो गया, जो दस मई को समापन होने तक लगा रहेगा।
दरगाह के सज्जादानशीन रईस खां ने मजारों को गुसल कराने के बाद गुलपोशी और चादरपोशी करके उर्स की शुरुआत की। बाद में आसपास के गांवों के आए तमाम जायरीन ने भी मजारों पर चादरें चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। प्रबंधक रऊफ खान ने बताया की यह मेला काफी पुराना है और दूर-दूर से तमाम जायरीन उर्स में शामिल होने आते हैं। क्षेत्र का यह इकलौती उर्स मेला होने के कारण मुस्लिम परिवारों के लोग अपनी जरूरत का सामान यहीं से खरीदते हैं। संवाद