फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाइयों से रंजिशन मारपीट में भाई-बहन समेत तीन लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे गुरगवां कॉलोनी निवासी करन को सोमवार की रात कॉलोनी में ही कुछ लोगों ने रंजिशन रोककर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर करन के भाई रोहित कुमार उर्फ राना मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी धमकाते हुए चले गए। इस मामले में रोहित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉलोनी निवासी रवि, उसकी बहन सुनीता और वेदपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें