फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुलाम गौस सैयद दादा मियां का उर्स शुरू

विज्ञापन
मोहल्ला तारीन जलालनगर में फूटी मस्जिद स्थित दरगाह पर दुआ मांगते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हजरत गुलाम गौस सैयद दादा मियां का 47वां उर्स मोहल्ला तारीन जलालनगर, फूटी मस्जिद स्थित दरगाह पर कुरआनख्वानी और फातेहाख्वानी के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन

संयोजक जहीर खां कलीमी ने बताया कि उर्स में कुरान की तिलावत की गई। फातेहाख्वानी करके हाफिज मोहम्मद शाहिद ने कौम व मिल्लत की खुशहाली और तरक्की की दुआ की। अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी की। इस दौरान मौलाना निजामुद्दीन, महबूब, राशिद हुसैन, आरिफ अली, इरशाद हुसैन, अली मोहम्मद, मोहम्मद इमरान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
देर शाम महफिल-ए-मीलाद हुई। इसमें मीलादख्वां हाफिज अयूब हसन कदीरी ने नातख्वानी करते हुए जिक्र-ए-रसूल किया। संयोजक ने बताया कि 18 अप्रैल को शाम 5:30 बजे चादरपोशी, शाम सात बजे लंगर-ए-खास व रात 9 बजे महफिल समा में कव्वालियां होंगी। रविवार को बाद नमाजे फजिर गुस्ल व संदल की रस्म होगी। सुबह 10 बजे कुल शरीफ होगा। इसके बाद लंगर-ए-आम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें