फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय का पोर्टल तैयार, परीक्षण के कारण एक हफ्ते करना होगा अभी इंतजार

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार हो गया है। फिलहाल पोर्टल का परीक्षण चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए करीब एक सप्ताह इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पोर्टल पर संबद्ध कॉलेजों की मैपिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसमें प्रत्येक कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रम, विषय और उपलब्ध सीटों का विवरण अपलोड किया जा रहा है। सभी जानकारियों की फीडिंग पूरी होने के बाद ही पोर्टल को विद्यार्थियों के लिए खोला जाएगा।
प्रवेश समिति के प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया के लिए नया सेटअप तैयार किया गया है। पोर्टल पूरी तरह तैयार है, लेकिन किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उसकी चरणबद्ध परीक्षण कराया जा रहा है। जल्दबाजी में पोर्टल शुरू नहीं किया जाएगा। परीक्षण का कार्य पूरा होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से ‘समर्थ’ पोर्टल की तकनीकी टीम के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। गेटवे मिलने के बाद कॉलेजों की मैपिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। पोर्टल पर कॉलेजवार संचालित विषयों, पाठ्यक्रमों और सीटों का विवरण अपडेट किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के दौरान सही जानकारी प्राप्त कर सकें। सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया की तिथि घोषित कर ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें