फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 25 दिन बंद रहेगा बरतारा-उचौलिया के बीच अंडरपास... बढ़ेगी हरदोई की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 टेढी पुलिया से पड़रा सिकंदरपुर संपर्क मार्ग पर स्थित अंडरपास संख्या सात को बृहस्पतिवार से बंद कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते अंडरपास 20 जनवरी तक बंद रहेगा। इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ेगा। इसके चलते हरदोई-शाहबाद जाने वाले वाहनों का करीब पांच किमी का फेरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

रोजा-सीतापुर सेक्शन में बरतारा-उचौलिया स्टेशन के मध्य अंडरपास संख्या सात की स्थिति बारिश होने पर काफी खराब हो जाती है। बारिश के पानी को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं होने पर जलभराव हो जाता है। हाईवे से हरदोई-शाहबाद के लिए लिंक मार्ग होने के चलते बड़ी संख्या में बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है।
जलभराव होने से इन वाहनों का निकलना दूभर होता है, साथ ही रेलवे की लाइन को भी क्षति होने का खतरा रहता है। अंडरपास के आसपास के क्षेत्र के भू-भाग को ऊंचा कराने के लिए मरम्मत का कार्य रेलवे ने कराने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बृहस्पतिवार से 29 जनवरी तक अंडरपास पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। मरम्मत कार्य के दौरान शाहबाद की ओर से आने वाले बड़े व भारी वाहनों को सिसौआ चौराहे से रामापुर ननकारी के रास्ते रेलवे फाटक संख्या छह होते हुए गुर्री के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 से होते हुए निकाला जाएगा। इसके चलते वाहन चालकों का पांच किमी का फेरा बढ़ जाएगा।
उत्तर रेलवे हरदोई के सहायक मंडल अभियंता द्वितीय पीके शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोग व लाइट मोटर वाहन वैकल्पिक मार्ग संख्या दो का प्रयोग कर सकते हैं। रेलवे ने डीएम व एसपी से पत्राचार कर बैरियर लगाकर यातायात को डाइवर्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें