फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलम की झोली में आए दोे नए धारावहिक

Wed, 05 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहजहांपुर
विज्ञापन
आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलम की झोली में आए दोे नए धारावहिक
विज्ञापन

संतोषी मां में जादूगर बजरभुष्टि और अकबर सीरियल में आदम के किरदार में आएंगे नजर
मेगा सीरियल महाभारत में दुर्योधन की बाल भूमिका में सुर्खियों में आए मोहम्मद आलम की झोली में इस बार एक साथ दो सीरियल आए हैं। संतोषी मां और अकबर और बीरबल नामक दोनों धारावाहिकों की शूटिंग मुंबई में ही शुरू हो चुकी है। 
मुंबई से आलम की मां शाहीन खान ने बताया कि जुहू स्थित ऋतंभरा कॉलेज से 12वीं की परीक्षा देने के बाद आलम को संतोषी मां में जादूगर बजरभुष्टि का किरदार निभाने तथा अकबर सीरियल में आदम का किरदार निभाने का ऑफर मिला है। आलम दोनों सीरियल की शूटिंग में जुट गए हैं। इससे पहले भी आलम कई धारावाहिकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं, जिसमें मेगा धारावाहिक महाभारत भी शामिल है। महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के बचपन का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी तकवीम खान के बड़े पुत्र आलम शुरू से ही अभिनय और नृत्य के शौकीन रहे हैं। उनके इस रुझान देखकर ही मां शाहीन मुंबई में पैर जमा रही हैं। शाहीन खान ने अमर उजाला को बताया कि संतोषी मां नामक सीरियल एंड टीवी चैनल पर सोमवार से शुक्रवार को रात नौ बजे से प्रसारित होगा, जबकि अकबर धारावाहिक शनिवार छोड़कर प्रत्येक दिन बिग मैजिक चैनल पर रात सात बजे और नौ बजे देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें