फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दाे विभागों में खींचतान, कई गांवों के संपर्क मार्ग हुए खस्ताहाल

विज्ञापन
कांट-कुर्रिया कलां मार्ग पर ग्राम कौढ़ा मल्हपुर का क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। मंडी परिषद के स्तर से बनाए गए कई गांवों के संपर्क मार्ग दो विभागों की आपसी खींचतान के कारण मरम्मत नहीं होने से खस्ताहाल हो गए हैं। तकनीकी कमी से इन मार्गों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की कई वर्ष से चल रही प्रक्रिया भी अधर में अटकी है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब दो दशक पहले मंडी परिषद ने कांट-कुर्रियाकलां मार्ग से बिरुआमई कौढ़ा होते हुए मल्हपुर गांव तक जाने वाले 4.17 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कराया था। मार्ग की नियमित मरम्मत और रखरखाव नहीं होने से उसका 3.37 किमी हिस्सा बिल्कुल जर्जर हो चुका है।
इस सड़क को ददरौल क्षेत्र के तत्कालीन विधायक मानवेंद्र सिंह के अनुरोध पर दो वर्ष पूर्व प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे जितिन प्रसाद ने अपने विभाग को हस्तांतरित कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस कारण राहगीरों को वर्षों से मार्ग के नाम पर ऊबड़-खाबड़ पत्थरों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं कुर्रियाकलां-चौहनापुर मार्ग से माधोपुर गांव के पास निकला भमौली गांव के 1.8 किमी लंबे संपर्क मार्ग पर भी बजरी उखड़ जाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। गत वर्ष जुलाई में बाढ़ प्रभावित भमौली गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे थे। उस दौरान ग्रामीणों ने उनसे मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की थी।
उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को सड़क की मरम्मत जल्द कराने के लिए निर्देशित भी किया, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी सड़क की हालत जस की तस है। चौहनापुर-भरगवां मार्ग से निकले तीन किमी लंबे ताहरपुर संपर्क मार्ग का भी बुरा हाल है। सन 2010 में बना यह मार्ग मरम्मत नहीं होने से अपना अस्तित्व खोकर बिखरे हुए पत्थर और गड्ढों में बदल चुका हैं। इन मार्गों पर आए दिन राहगीर और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।



पिता पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में ददरौल क्षेत्र में मंडी विभाग से निर्मित कई संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कराने का प्रयास किया था। उस दौरान कुछ तकनीकी कारणों से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। पिता के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासशील हूं। उम्मीद है कि मंडी की सड़कें जल्द पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित हो जाएंगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-अरविंद कुमार सिंह, विधायक, ददरौल विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें