फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केंद्रीय विद्यालय दो के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की हादसे में मौत

विज्ञापन
राजकुमारी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय दुर्वेश कुमार की बाइक में शनिवार रात भावलखेड़ा क्षेत्र में किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अजय कुमार ने बताया कि पिता दुर्वेश कुमार केंद्रीय विद्यालय दो में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद निजी तौर पर कार्यरत थे। शनिवार शाम पिता ड्यूटी कर बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही मोहम्मदी रोड पर रोजा थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा में पहुंचे। तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के चालक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही एम्बुलेंस चालक ने पिता के पास मिले मोबाइल व आईडी कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। उपचार के दौरान दुर्वेश कुमार की मौत हो गई। दुर्वेश की मौत से उनकी पत्नी गुड्डी देवी, बेटे अजय, विजय व बेटी संगीता गुमसुम हो गईं हैं।
विज्ञापन


हादसे में घायल वृद्धा की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत
जलालाबाद। अस्पताल से दवा लेकर शनिवार को देर शाम पैदल घर लौट रही नगरिया बुजुर्ग गांव की 60 वर्षीय राजकुमारी को पीछे से आ रही सरकारी बस की टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराए बगैर रविवार को सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, रोहन की पत्नी राजकुमारी को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह ई-रिक्शा से नगर के अस्पताल में दवा लेने आईं और शाम करीब 7:30 बजे याकूबपुर तिराहे पर मिले गांव के ही एक युवक के साथ पैदल गांव के लिए चल दी। इसी दौरान गांव के सामने पहुंचने पर उन्हें बस की टक्कर लग गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले रात करीब नौ बजे उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि परिजनों की ओर से हादसे अथवा उसमें महिला की मौत होने की सूचना थाने पर नहीं दी गई। संवाद

हादसों में समाचार पत्र वितरक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

जलालाबाद। अखबार वितरण का काम निपटाकर रविवार को दोपहर बाइक से घर लौट रहे समाचार पत्र वितरक धर्मपाल गिहार फर्रुखाबाद हाईवे पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
धर्मपाल ने बताया कि वह आसपास के गांवों में अखबार पहुंचाकर दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे पर एक दोपहिया वाहन एजेंसी के शोरूम के सामने पीछे से आए ई-रिक्शा की टक्कर लगने से वह आगे चल रहे एक ट्रक से टकराकर बाइक समेत गिर गए। उनके सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
इसी हाईवे पर आर्य समाज मंदिर के पास दिन में करीब एक बजे ई-रिक्शा से टकराकर बाइक पर सवार मोहल्ला प्रतापनगर निवासी कृष्णा मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह किसी काम से बाजार आए थे इसी दौरान उसकी बाइक और ई रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई। उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन घर वाले उन्हें वहां से बरेली लेकर गए हैं। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। संवाद

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

खुटार। पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव पिपरा गदना निवासी नरवीर रविवार को अपनी रिश्तेदारी में बाइक से लखीमपुर खीरी के कस्बा भीरा जा रहे थे। खुटार मैलानी रोड पर रपटा पुल के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से नरवीर घायल हो गए, वह हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायल को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने नरवीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद

राजकुमारी। स्रोत: परिजन

राजकुमारी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें