फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब नए लुक में दिखेगा ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी विभाग

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में टूटा ट्रामा सेंटर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज का ट्राॅमा सेंटर और इमरजेंसी विभाग अब नए लुक में नजर आएगा। इसके लिए पुराने भवन के गेट को तोड़ दिया गया है। नया ट्राॅमा सेंटर बनने से मरीजों को सुविधा होगी और इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में करीब तीन करोड़ के बजट से 40 बेड का आधुनिक ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी वार्ड बन रहा है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमटेड संस्था करा रही है। अब तक करीब 25 से 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शेष काम करीब पांच माह में पूर्ण कर लेने की संभावना है।
इसके विस्तारीकरण के चलते ट्राॅमा सेंटर को नए भवन के सामने निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां करीब 20 बेड की व्यवस्था की गई है। निर्माण कार्य के चलते मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक गेट से लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि करीब पांच माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगा। आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे।

आने-जाने के लिए बनेंगे दो गेट
मेडिकल कॉलेज में दो गेट बन रहे हैं। एक गेट का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। जबकि दूसरे गेट का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों की परेशानी दूर होगी। एक गेट से प्रवेश दिया जाएगा और दूसरे से निकासी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें