फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर अफसरों के सामने पहुंची महिला, आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस से झीनापट्टी

Sat, 09 May 2026 01:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गंगसरा गांव में जमीन विवाद निपटाने पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी के सामने एक महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी। उसके हाथ में पेट्रोल से भरा डिब्बा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने उससे छीनकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गंगसरा में जमीन विवाद निपटाने पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी के सामने एक महिला पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर पहुंची और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिसकर्मियों ने उससे डिब्बा छीना और मामले का शांत किया। दरअसल, गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसान धरना दे रहे हैं। 

विज्ञापन


भाकियू की ओर से कई दिनों से धरना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों का पुतला दहन करने की चेतावनी दी गई थी। इससे तहसील प्रशासन हरकत में आ गया और दोपहर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार रिजवान खां, थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर दूसरे पक्ष से तमाम महिलाएं मौके पर आ गईं और खेत जोतने का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि बैनामा धोखाधड़ी करके बिना रुपये दिए कराया गया है। 

प्रशासन के सख्ती करने पर एक महिला डिब्बे में पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंची और खेत जोतने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उससे डिब्बा को छीन लिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद तहसीलदार और थाना प्रभारी समस्या का समाधान नहीं कर पाए और शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पंचायत करने की बात कहते हुए मौके से चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें