फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार्ट पेपर पर प्रदर्शित किया हिंदी कविताओं का अनुवाद

विज्ञापन
एसएस कॉलेज के ​शिक्षक ​शिक्षा विभाग में चार्ट पेपर में अनुवाद प्रद​र्शित करते बीएड प्र​शिक्षु। - फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित भाषाएं अनेक : भाव एक के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं में कविता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएड के प्रशिक्षुओं ने हिंदी कविताओं का अनुवाद अंग्रेजी, संस्कृत एवं अन्य भाषाओं में कर चार्ट पेपर के माध्यम से प्रदर्शित किया। उनका वाचन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित गुप्ता के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. मीना शर्मा ने प्रशिक्षुओं से कहा कि कविताओं के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों-उद्गारों को शब्दों में पिरोकर अपनी भावनाओं को श्रोताओं व पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करता है।
कविताएं वह माध्यम है जिनसे व्यक्ति लोगों को न सिर्फ जागरूक करता है बल्कि अपने अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग के वरिष्ठ प्रो. प्रभात शुक्ला ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा मिश्र, डॉ. राहुल कुमार, रेनू बहुखंडी, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. संजय कुमार, रामऔतार सिंह, सौरभ कुमार मिश्र, रोहित सिंह, डॉ.प्रियंका शर्मा आदि का सहयोग रहा। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बृज निवास ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें