फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से रोशन हो रहा जठियापुर बुजुर्ग

Sun, 12 Apr 2015 08:28 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लगाए जाने वाले 25 केवी के ट्रांसफार्मर की बिजली का घरेलू इस्तेमाल पॉवर कारपोरेशन ने प्रतिबंधित कर रखा है। बावजूद इसके ऐसे मामलों की निगरानी करने वाले बिजली अभियंता इस नियम की अनदेखी कर रहे हैं। इसका प्रमाण है गांव जठियापुर बुजुर्ग, जहां खेत पर लगे निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर से गांव के घरों-गलियों को रोशन किया जा रहा है। इससे ट्रांसफार्मर भी बार-बार ओवरलोडिंग के चलते फुंक रहा है।
विज्ञापन

घरों में अमूमन 220 वोल्ट की बिजली सप्लाई की जाती है, जबकि नलकूप, आटा चक्कियां, खराद मशीनें आदि चलाने के लिए 440 वोल्ट केपॉवर कनेक्शन दिए जाते हैं। ऐसे कनेक्शनों के लिए लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मर किसी भी क्षमता के हों, 440 वोल्ट का पॉवर आउटपुट देते हैं। चूंकि, पॉवर बिजली महंगी होती है। इसलिए हैवी लोड वाले कनेक्शनों से जुड़े ट्रांसफार्मर से स्ट्रीट लाइट और घरेलू लाइट-फैन कनेक्शन प्रतिबंधित हैं।
बिजली महकमे के जेई इस व्यवस्था से वाकिफ होने पर भी अक्सर किसी गांव की घरेलू लाइन में खराबी होने पर उसे निजी या फिर सरकारी ट्यूबवेल की लाइन से जोड़ देते हैं। पुवायां क्षेत्र के जठियापुर गांव में विद्युतीकरण हुए कई साल बीत गए, लेकिन अभी तक वहां के मकान और गलियारे रोशन रखने के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत नहीं समझी गई। इसके लिए गांव के ही सुरेश चंद्र दीक्षित के खेत पर लगे तीन निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर से गांव के तमाम कनेक्शन जोड़ रखे गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में ट्यूबवेल चालू होने के दौरान गांव के घरों में बिजली खपत बढ़ने पर ट्रांसफार्मर जलकर जवाब दे जाता है। गत वर्ष जून से लेकर अगस्त तक जठियापुर में तीन बार ट्रांसफार्मर फुंका। उसे बदलने में हर बार हफ्ता-दस दिन तक लग जाते हैं। इस दौरान गांव में बिजली संकट रहता है और ट्यूबवेल भी नहीं चल पाते।
इस संबंध में ट्यूबवेल स्वामी और उनके भाइयों ने क्षेत्र के जेई और एसडीओ से कई बार भेंट करके गांव के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दीक्षित बंधु मुख्यालय पर आकर एक्सईएन ग्रामीण और अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद से भी मिले, लेकिन गांव केलिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने का आश्वासन समय बीतने के साथ हवा-हवाई साबित हुआ।

गांव के लिए प्रधान ने मांगा अलग ट्रांसफार्मर
जठियापुर की ग्राम प्रधान गुड्डी देवी भी इस बात से सहमत हैं कि 25 केवी के एकमात्र ट्रांसफार्मर से नलकूपों के साथ गांव को सप्लाई दिए जाने से आए दिन बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है। अगले कुछ दिनों में खरीफ फसलों की बुवाई और धान की पौध तैयार होने के मद्देनजर सिंचाई की मांग बढ़ने पर गांव की सप्लाई सामान्य बनाए रखने केलिए प्रधान ने एसडीओ को पत्र देकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का अनुरोध किया है।

नए ट्रांसफार्मर के लिए जल्द बनेगा इस्टीमेट
‘जठियापुर के ग्रामीणों की समस्या विभाग के संज्ञान में आ चुकी है। यह सही है कि वहां ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से घरों को जोड़ रखा गया है। गांव केलिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने के लिए बहुत जल्द इस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।’
विज्ञापन

- जीडी जोशी, प्रभारी जेई, पुवायां पॉवर सब स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें