फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत ब्रांच लाइन पर दौड़ी नई एक्सप्रेस ट्रेन

Mon, 04 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम 6.10 बजे शाहजहांपुर से छूटने का समय तय
विज्ञापन

निगोही, बीसलपुर रुककर 55 मिनट में पहुंचेगी पीलीभीत
अन्य कई ट्रेनों की समय सारिणी में भी हुआ बदलाव

अभी तक पीलीभीत ब्रांच लाइन पर चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें संचालित होती रहीं। इस ट्रैक पर सामान्य श्रेणी की सवारी गाड़ियों को सफर पूरा करने में करीब तीन घंटे का वक्त लग जाता है। यात्रा जल्दी पूरी करने वाले सुबह लगभग नौ बजे छूटने वाली फास्ट पैसेंजर पकड़ते रहे हैं, लेकिन यह ट्रेन निगोही और बीसलपुर में रुकने के अलावा सिंगल ट्रैक होने के कारण क्रासिंग के झमेले में फंसती रही है।
इस कारण फास्ट पैसेंजर से यात्रा करने वालों को भी पीलीभीत तक के सफर में करीब दो घंटे बिताने पड़ जाते थे। मुसाफिरों की इसी दिक्कत को भांपते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गत एक जनवरी से एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। एनईआर के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने बताया कि शाम 6.10 बजे एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में निगोही और बीसलपुर स्टेशन पर ठहराव लेने के बाद शाम 7.05 बजे पीलीभीत पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएम के अनुसार नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने के कारण रूट की अन्य कई ट्रेनों के समय में भी मामूली बदलाव किया गया है। उदाहरणार्थ, सुबह छह बजे पीलीभीत से छूटने वाली फास्ट पैसेंजर वहां से प्रात: पांच बजे चलकर यहां सुबह 7.15 बजे आने लगी है। यह ट्रेन यहां से दिन में नौ बजे के बजाय सुबह 8.05 बजे पीलीभीत के लिए छूटने लगी है। इसी तरह शाम 5.45 बजे पीलीभीत जाने वाली सवारी गाड़ी 15 मिनट पहले प्रस्थान करने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें