तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को सुबह सात बजे से विकास खंडों की 277 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से आरंभ होगा। इसके लिए तहसील क्षेत्र में 339 मतदान केंद्र और 650 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिला पंचायत के 13 तथा क्षेत्र पंचायत के 294 वार्डों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिये चार लाख 30 हजार 263 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुक्रवार को दिन में 11 बजे से शुरू हुआ और देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने ठिकानों पर पहुंच गईं। संवेदनशील अति संवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने तिलहर ब्लाक में निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल एक्शन लेकर स्थिति को कंट्रोल करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं को स्वतंत्र व निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को ब्लाक परिसरों में सुबह से ही आरओ, एआरओ तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारी अपनी सीटों पर आ डटे। मतदान ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों ने ब्लाक कार्यालयों में पहुंचकर मतपेटियां, मतपत्र तथा संबंधित पत्राजात प्राप्त कर पोलिंग बूथों के लिए रवानगी की। इस बीच, डीएम, एसपी समेत सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम एमएन उपाध्याय, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ तिलहर विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी आदि ने क्षेत्र में घूम कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और संवेदनशील अतिसंवेदनशील व संवेदनशील प्लस बूथों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
आपूर्ति विभाग ने स्टाल लगाकर बांटा ईंधन
तिलहर। मतदान पार्टियों को ले जाने के लिये प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत किये गये वाहनों को ईंधन वितरित करने के लिये जैतीपुर रोड पर एक काउंटर लगा कर वाहनों को ईंधन उपलब्ध कराया गया। इस कार्य में आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार व लिपिक संजीव कुमार का सहयोग रहा।
चारों स्थानों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम
तिलहर। मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिये चारों ब्लाकों में अलग-अलग स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और वहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। तिलहर में राजकीय कन्या इंटर कालेज, निगोही में आदर्श इंटर कालेज, जैतीपुर में लटूरी लाल इंटर कालेज तथा खुदागंज में लाला हरीराम इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। डीएम और एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम के आसपास की गई सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
55 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे चुनाव की निगरानी
तिलहर। तिलहर, खुदागंज कटरा, निगोही व जैतीपुर ब्लाकों में 51 संवेदनशील, 43 अति संवेदनशील तथा 26 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों के लिये विशेष टीमें लगाईं गईं हैं। इसके तहत चार जोनल मजिस्ट्रेट, 55 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शांति पूर्ण मतदान के लिये निगरानी रखेगा। तिलहर ब्लाक में सात क्लस्टर मोबाइल टीमें निगरानी करेंगी।
तिलहर तहसील तृतीय चरण का चुनाव
कुल ब्लाक-04
कुल जिला पंचायत सीटें-13
कुल क्षेत्र पंचायत सीटे-294
कुल मतदान केंद्र-339
कुल पोलिंग बूथ-650
कुल मतदाता-430263
संवेदनशील केंद्र-51
अतिसंवेदनशील केंद्र-43
अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र-26
यहां करायें दर्ज अपनी शिकायत
चुनाव प्रेक्षक- 09795389216
जिलाधिकारी-9454417527
पुलिस अधीक्षक-9454400306
जोनल मजिस्ट्रेट तिलहर-9454415879
जोनल मजिस्ट्रेट कटरा खुदागंज-9454415878
जोनल मजिस्ट्रेट जैतीपुर-9415215184
जोनल मजिस्ट्रेट निगोही-9453042160
एसडीएम तिलहर-9454415879
सीओ तिलहर-9454401339
मतदान की ब्लॉक वार व्यवस्था: एक नजर
कटरा-खुदागंज ब्लॉक
0 कुल जिला पंचायत सीट-----03
0 कुल क्षेत्र पंचायत सीट-------69
0 कुल मतदान केंद्र----------83
0 कुल मतदेय स्थल--------152
0 कुल मतदाता------------101149
जैतीपुर ब्लॉक
0 कुल जिला पंचायत सीट-------03
0 कुल क्षेत्र पंचायत सीट--------69
0 कुल मतदान केंद्र------------67
0 कुल मतदेय स्थल-----------152
0 कुल मतदाता---------------100133
निगोही ब्लॉक
0 कुल जिला पंचायत सीट-----04
0 कुल क्षेत्र पंचायत सीट------85
0 कुल मतदान केंद्र----------97
0 कुल मतदेय स्थल---------184
0 कुल मतदाता-------------129088
तिलहर ब्लॉक
0 कुल जिला पंचायत सीट-----03
0 कुल क्षेत्र पंचायत सीट------71
0 कुल मतदान केंद्र----------92
0 कुल मतदेय स्थल---------162
0 कुल मतदाता-------------99893
ब्लॉक वार संवेदनशील मतदान केंद्रों का विवरण
--------------------------------------
सं. शील अति सं. शील अति सं. शील प्लस
खुदागंज 13 11 07
जैतीपुर 12 11 07
निगोही 13 10 05
तिलहर 13 11 07