फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उपकरण खरीद में गड़बड़ी में तत्कालीन सीएमओ दोषी

Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग में उपकरण खरीद में गड़बड़ी के मामले में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी है। इसमें तत्कालीन सीएमओ डॉ. आरके गौतम समेत सात अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने नियमित कर्मियाें के निलंबन और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने सात मार्च को डीएम को पत्र देकर मामला उठाया था। इसमें जांच की मांग की थी। 21 मार्च को डीएम ने सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में एडीएम एफआर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र नाथ की समिति गठित करके जांच के निर्देश दिए थे।
समिति ने स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों एवं पत्रावलियों आदि का परीक्षण कर प्रकरण की संयुक्त जांच रिपोर्ट दी थी। इसमें सामने आया कि तत्कालीन सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बिना किसी आवश्यक मांग के अनावश्यक रूप से सामग्रियों काे खरीदा है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में किसी प्रकार का कोई अनुमोदन नहीं लिया। फर्जीवाड़ा करते हुए अनावश्यक सामग्री की खरीद की गई। 30 दिसंबर 2024 को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम के निर्देशों का उल्लेख करते हुए सामग्री और उपकरणों की खरीद की गई, जबकि बैठक में ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया गया और न कोई अनुमोदन प्रदान किया गया।
विज्ञापन

साथ ही एसीएमओ डाॅ. गोविंद स्वर्णकार से 62 वर्ष की आयु के बाद भी कार्य लिया जाता रहा। डीएम ने जांच के आधार पर फंसे अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की गई है।
प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में डीएम ने शासन से तत्कालीन सीएमओ के कार्यकाल में क्रय कार्याें की जांच कराने और जांच समिति में जिला प्रशासन का सदस्य नामित करने की गुजारिश भी की गई है। सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. आरके गौतम के विरुद्ध सेवानिवृत्त नियमों के तहत कार्रवाई होगी। मामले में सीएमओ कार्यालय के प्रधान सहायक संजय सिंह, लेखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश पांडेय, जिला प्रशासनिक अधिकारी राम किशोर, एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज मिश्रा पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें