शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान में गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक उत्तरी हवा चल रही हैं और आर्द्रता बढ़ी हुई है। इसके असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 10 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है।