शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।
गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, वायुदाब गिरा हुआ है। उत्तरी और पछुआ हवा चल रही है। इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट हुई है।
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ। इसके असर से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आर्द्रता 46 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाए रहने के आसार हैं। संवाद