फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट में वर्तमान और पूर्व प्रधान पक्ष के दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। अजीजपुर गांव के मजरा धीरढ़ में बुधवार को सुबह प्रधानी के चुनाव के दौरान उपजी रंजिश में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने वर्तमान प्रधान के पुत्र पवन वर्मा और पूर्व प्रधान पक्ष के कल्लू को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विवाद उस वक्त शुरू हो गया, जब दीपावली की बधाई देने फकीरे लाल के घर गए पूर्व प्रधान आशीष कुमार और उनके साथियों पर वहां पहुंचे वर्तमान प्रधान के पुत्र ने कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया। फकीरे लाल ने हमलावरों को घर में बंद किया तो वर्तमान प्रधान के पुत्र ने फकीरे की पिटाई कर दी। बाद में वर्तमान प्रधान के पुत्र ने थाने जाकर पूर्व प्रधान पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें