शाहजहांपुर। सीजन का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार रहा। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 5.8 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम शुष्क रहेगा और अब तापमान में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।
मार्च माह में अधिकतम सामान्य तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहता है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 26 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम हो गई है। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना बन रही है। संवाद