विकास भवन सभागार में प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को सम्मानित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से जनपदस्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन विकास भवन में हुआ। मिलेट्स की खेती पर राकेश पांडेय को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्राकृतिक जैविक खेती के लिए रघुनंदन ने द्वितीय स्थान पाया। स्वदेशी विधियों से तैयार अचार के लिए कुमकुम पांडेय ने तृतीय स्थान पाया। अतिथि मिश्रा, राधेश्याम, इब्ने हसन, मतलूब अली, खुर्शीद को सांत्वना पुरस्कार मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पांडेय ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। डीआईओएस हरिवंश कुमार, जिला समन्वयक राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद