शाहजहांपुर। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है तो अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।
गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ हवा चल रही है। वायुदाब भी गिरा हुआ है। इसके असर से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संवाद