फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोर का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम...ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए भाई

विज्ञापन
निगोही के ढकिया तिवारी गांव के अंकित के शव को रोड पर लगाया जाम। संवाद
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी अंकित सिंह (16) की मौत के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने निगोही-बिलंदपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे के बाद मृतक के चचेरे भाई मनुज व दिलीप ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। डॉक्टर व पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। इस बीच पहुंचीं विधायक के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद परिजनों ने जाम खोला और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर अंकित की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे नाराज परिजनों ने ढकिया तिवारी से बिलंदपुर जाने वाले मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। डाॅक्टर व पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

जाम की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर गए। परिजनों को समझाया, लेकिन किसी ने एक न सुनी। इस बीच मृतक के चचेरे भाई पानी की टंकी पर चढ़ गए। सीओ सदर प्रयांक जैन व एसडीएम तिलहर सदानंद सरोज ने परिजनों से वार्ता की। सीसीटीवी फुटेज को देखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों ने उनकी भी नहीं मानी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचीं तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके साथ इंसाफ होगा। उन लोगों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाएगी। निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विधायक के आश्वासन पर चार घंटे के बाद करीब साढ़े 12 बजे परिजनों ने जाम खोला। इस दौरान परिजनों ने कहा कि अंकित रील नहीं बना रहा था। यह बात सरासर गलत है। अंकित के मोबाइल का कैमरा खराब था। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




ईएमओ की ओर से प्राथमिकी दर्ज

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को हुए हंगामे व तोड़फोड़ मामले में ईएमओ डॉ. मेराज आलम सिद्दीकी ने तहरीर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को दी। इसके बाद सोमवार को चौक कोतवाली पुलिस ने डॉ. मेराज आलम सिद्दीकी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि किशोर मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने शव को शवगृह में रखवा दिया था। इसके बाद उसके परिजन शव ट्राॅमा सेंटर में ले आए और सरकार कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज व तोड़फाेड़ शुरू कर दी। स्टाफ और मरीजों ने भागकर जान बचाई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।



सुरक्षा के लिए डीएम-एसपी को लिखा पत्र



शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को हुई घटना के बाद सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने डीएम और एसपी से चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आए दिन हो रहीं घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अनुरोध किया है।

सीएमएस डॉ सरोज कुमार ने बताया कि रविवार को हुई घटना बेहद निंदनीय है। चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे भयमुक्त होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें। संवाद

निगोही के ढकिया तिवारी गांव के अंकित के शव को रोड पर लगाया जाम। संवाद

निगोही के ढकिया तिवारी गांव के अंकित के शव को रोड पर लगाया जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें