फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुर्जर अकादमी और इंजीनियरिंग वर्कर्स की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर अंडर-16 क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुर्जर अकादमी और शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्कर्स ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को पहले मैच में गुर्जर अकादमी ने एलिट क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट क्रिकेट अकादमी की टीम 78 रन पर आउट हो गई। सिद्धार्थ पाल ने 17 रन बनाए। गुर्जर अकादमी के गेंदबाज अमन सक्सेना ने तीन और करमजीत ने दो विकेट हासिल किए।

जवाब में गुर्जर अकादमी की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अनुज प्रताप ने 53 रन बनाए। एलिट अकादमी के कप्तान अंश तिवारी ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच अमन रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में शाहजहांपुर इंजीनियर वर्क्स टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को छह विकेट से हरा दिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। पार्थ ने 38 रनों की पारी खेली। इंजीनियरिंग वर्क्स के कप्तान यश यादव ने तीन और अमोल यादव ने एक विकेट लिया। जवाब में इंजीनियर वर्कर्स ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
बल्लेबाज रोहित ने 36, नेम सिंह ने नाबाद 28 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच कप्तान यश यादव रहे। मैच के अंपायर आकाश गुप्ता और निशांत रहे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, अमित चौधरी, अभय सिंह गुर्जर, प्रतेश उपस्थित रहे। एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से चौधरी क्रिकेट अकादमी और तिलहर अकादमी के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच दिन में एक बजे से प्रयास क्रिकेट अकादमी और डे नाइट क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें