फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब सही स्थान पर जांच करने पहुंची टीम, खनन करने वाले होंगे चिह्नित

विज्ञापन
पुवायां के गांव फत्तेपुर लुकटहा के पास भैंसी नदी में हुआ खनन देखते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भैंसी नदी में खनन न होने की रिपोर्ट देने वाले खनन अधिकारी को नदी में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे मिले हैं। अब अधिकारियों ने माना कि नदी से रेत का खनन किया गया है। अब खनन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 वर्षों से सूखी पड़ी भैंसी नदी को पुनर्जीवन देने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने काफी प्रयास किए थे। डीएम ने कई बार मौके पर आकर लोकभारती के स्वयंसेवकों और समाजसेवकों के सहयोग से नदी को खोदाई कराई थी। इसके बाद बंडा से लेकर पुवायां क्षेत्र तक नदी के दोनों किनारों पर पौधरोपण भी किया गया।

नदी के सूखी होने का फायदा उठाते हुए कई लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली और बुग्गी से रेत खनन कर बिक्री कर रहे हैं। अमर उजाला में 31 दिसंबर को खनन की खबर छपने के बाद जिला खनन अधिकारी और नायब तहसीलदार मोहम्मद रिजवान जांच करने पहुंचे। आरोप है कि मीरपुर के स्थान पर मोतीपुर के पास जांचकर मोतीपुर के ही लोकेशन के फोटो सहित रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई कि खनन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों के आपत्ति जताने पर एक फरवरी को फिर खबर छपने के बाद सोमवार को जिला खनन अधिकारी, नायब तहसीलदार मोहम्मद रिजवान और थाना प्रभारी रवि करन सिंह मीरपुर और फत्तेपुर जमीने लुकटहा पहुंचे। यहां भैंसी नदी में रेत खनन से बने गहरे गड्ढे मिले। अधिकारियों को देखकर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंचे और खनन अधिकारी को बताया कि नदी से रेत खनन कर बिक्री की जा रही है।
किसानों ने खनन करने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताए। अधिकारियों ने खनन करने वालों के नाम पुलिस को देकर कार्रवाई के लिए कहा है। नायब तहसीलदार मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मीरपुर, फत्तेपुर जमीने लुकटहा के पास नदी में खनन के प्वाइंट मिले हैं। खनन से नदी में गड्ढे हो गए हैं। खनन करने वालों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस को खनन के मामले में कार्रवाई के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।

सुबह आठ बजे गायब हो जाते हैं खनन करने वाले
ग्रामीणों का कहना है कि नदी से कई बुग्गी वाले और कुछ ट्रैक्टर-ट्राॅली वाले लोग रेत का खनन कर बेच रहे हैं। अधिकारी दोपहर में जांच करने पहुंचते हैं, लेकिन खनन करने वाले सुबह आठ बजे तक रेत भरकर मौके से नदारद हो जाते हैं। सोमवार का जांच में खनन की पुष्टि हुई लेकिन मौके पर कोई भी खनन करता नहीं मिला। इसके बाद पुलिस पर खनन करने वालों को पकड़ने की जिम्मेदारी डाल दी गई।

रिपोर्ट में माना हो रहा खनन
डीएम को भेजी संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले जिस स्थान पर जांच हुई थी, वहां खनन नहीं मिला था। बाद में अखबार से पता चला कि खनन का स्थान दूर है। सोमवार को दूसरे स्थान पर जांच में फत्तेपुर जमीने लुकटहा के पास भैंसी नदी में कई गड्ढे मिले हैं। लोगों ने बताया कि नदी से खनन हो रहा है।

खनन अधिकारी, राजस्व और पुलिस टीम ने भैंसी नदी में जांच की है। खनन करने वालों काे चिह्नित कराया गया है। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां

पुवायां के गांव फत्तेपुर लुकटहा के पास भैंसी नदी में हुआ खनन देखते अधिकारी। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां के गांव फत्तेपुर लुकटहा के पास भैंसी नदी में हुआ खनन देखते अधिकारी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें