फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टैंकर कंपनी के प्रबंधक ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद हाईवे के खैरपुर चौराहे पर शनिवार को सुबह कोहरे के दौरान हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने सोमवार को अयोध्या के ट्रांसपोर्ट नगर की टैंकर कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर टैंकरों से टकराए ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस हादसे में दो टैंकरों के चालकों और एक ट्रक चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस हादसे में आगे चल रहे एक ट्रक के चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे एक ट्रक समेत दोनों टैंकर आपस में टकरा गए थे। इसी दौरान दो कारें भी हाईवे पर खड़े टैंकरों की वजह से आपस में टकरा गईं थी। हादसा होने पर दोनों टैंकर के चालक नीचे उतरकर ट्रक चालक से बात करने लगे। इसी दौरान बीच पीछे से आए एक अन्य ट्रक हाईवे के किनारे खड़े तीनों चालकों को टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया था।
हादसे में दोनों टैंकर के चालकों की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर हालत में बरेली भेजे गए ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे में अन्य वाहनों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उनका सीएचसी पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में अयोध्या के ट्रांसपोर्ट नगर की कोमल टैंकर्स कंपनी के प्रबंधक राजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के गांव नीदडू निवासी 52 वर्षीय नसीम और संभल जिले के कुंदरकी क्षेत्र के गांव राजी खेड़ा निवासी 54 वर्षीय राजपाल कंपनी के टैंकर चलाते थे।
खैरपुर चौराहे पर जलालाबाद की ओर जा रहे धान से ओवरलोड ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी थी। ट्रक की टक्कर से नसीम एवं राजपाल की मौके पर मौत हो गई और घायल ट्रक चालक बरेली के कस्बा मीरगंज निवासी निहालुद्दीन की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि खैरपुर चौराहे पर हुए हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें