फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यवस्था ही दिव्यांग... घंटों इंतजार कराने के बाद पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ

Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पूरन लाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ पहुंचे।
विज्ञापन

ऐसे में शाम तक कइयों का नंबर ही नहीं आ सका। उन्हें अगली बार आने की बात कहकर लौटा दिया गया। दिव्यांगजनों के हर सोमवार को पुराने जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से प्रमाण बनाए जाते हैं।
इस कारण सोमवार को दूरदराज से आने वाले ग्रामीण सुबह आठ बजे से पहुंचने शुरू हो गए। उन्हें आस थी कि दस बजे डाॅक्टर आएंगे तो पहले उनका नंबर लग जाएगा। पड़ताल में सामने आया कि वहां उनके बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां भी नहीं थीं। उन्हें जमीन पर बैठना पड़ा। धूप के कारण कार्यालय के सामने पड़ी टिनशेड के नीचे बैठकर भी काफी लोग इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. प्रपात कनौजिया व कान-गला रोग विशेषज्ञ तो आ गए, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. सरोज कुमार नदारद थे। उनके न आने पर दोपहर 12 बजे के बाद कुछ दिव्यांग प्रभारी सीएमओ डॉ. अंसार अली के पास पहुंचे।
इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ आए तो दिव्यांगों को लाइन में लगवाकर उनके पत्रक जमा कराए गए। शाम तक 55 लोगों के प्रमाण पत्र ही बन सके। शेष को अगले सोमवार को आने की बात कहकर लौटा दिया गया। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ ने बताया कि शाम तक सभी के प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया जाता है।

पूरन लाल- फोटो : संवाद

पूरन लाल- फोटो : संवाद

पूरन लाल- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें