फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब आक्रामक होने पर ट्रैंकुलाइज कर पकड़े जाएंगे छुट्टा पशु

Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हमले में कई लोगों की जान जाने के बाद अब आक्रामक सांड़ों को बेहोश कर पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइजर गन का सहारा लिया जाएगा। डीएम ने इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही पशु चिकित्सा विभाग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

किसान छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए दिन-रात खेत पर रहकर रखवाली कर रहे हैं। खासकर सांड़ किसानों व अन्य लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
आक्रामक सांड़ को पकड़ना भी आसान नहीं होता। कर्मचारियों की भी जान का खतरा रहता है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए ट्रैंकुलाइजर गन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आक्रामक सांड़ों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद सांड़ों को नंदीशालाओं में संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें