फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने में रेलवे के सफाई कर्मचारी की मौत 17-54-15

विज्ञापन
गोपाल का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी गोपाल की मौत हो गई। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में रहते थे।
विज्ञापन

58 वर्षीय गोपाल रेलवे में नियमित कर्मचारी थे। वह सुबह सात बजे ड्यूटी पर आए थे। उस समय लाइन नंबर एक पर लॉगहॉल मालगाड़ी खड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, गोपाल को प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ जाना था। वह पावर केबिन की तरफ थे। थाना प्रभारी फजल उर रहमान के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर दो पर पुल से होकर जाने पर गोपाल को लंबी दूरी तय करना पड़ती।
जल्दी पहुंचने के चक्कर में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगे। इस बीच मालगाड़ी चल दी, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र और स्वास्थ्य निरीक्षक शशांक पांडेय मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ मेमो आने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोपाल की मौत से पत्नी सुमन, बेटा केवल आनंद, निखिल आनंद व बेटी सन्नू के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें