खुटार में गांव रुजहा कलां के पास हाईवे पर पलटी ट्रालियां
- फोटो : KHUTAR
खुटार। हाईवे पर गांव रुजहाकलां के पास शुक्रवार दोपहर बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर और उसके साथ जुड़ीं दो ट्रॉलियां पलट गईं। दोनों ट्रॉलियों में भरा गन्ना फैल जाने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद एक जेसीबी को लाकर गन्ने को हटाकर आवागमन सुचारू किया गया।
शुक्रवार दोपहर बाद एक किसान एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों में गन्ना भरकर खुटार के एक क्रेशर पर जा रहा था। इस दौरान पुवायां रोड पर गांव रुजहां कलां के पास अनियंत्रित होने के कारण ट्रैक्टर के साथ जुड़ीं दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। ट्रॉलियां पलटने से गन्ना हाईवे पर फैल गया और मौके पर जाम लग गया। एक साइड से छोटे वाहन निकलते रहे, लेकिन बड़े वाहन जाम में फंस गए।
क्रेशर से जेसीबी को मंगवाकर गन्ने को दूसरी ट्राली में भरकर हाईवे को खाली कराया गया। इस दौरान एक घंटे तक बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। विधायक चेतराम को पुवायां के बार्डर पर रिसीव करने जा रहे कई वाहनों का काफिला भी काफी देर तक जाम के कारण रुका रहा। गन्ना हटने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
खुटार में हाईवे पर जाम लगने से फंसे वाहन- फोटो : KHUTAR