फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवंटित दुकानों की एसडीएम न्यायिक ने मौके पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका परिषद की आंबेडकर पार्क के सामने निर्मित 13 दुकानों का आवंटन कम कीमत पर कर दिए जाने के आराेपों को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले में शिकायतें मिलने पर मंगलवार को एसडीएम न्यायिक जीत सिंह राय ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का जायजा लेते हुए उनके आवंटन से संबंधित जांच की।
विज्ञापन

गत 13 जनवरी को नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिका की 13 दुकानों का आवंटन किया गया था। आवंटन की इस प्रक्रिया पर मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी सोनू खन्ना समेत कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा था।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2020 में भी नगर पालिका ने इन्हीं दुकानों का आवंटन किया था। उस दौरान उन समेत कई लोगों ने किरायानामा और निर्धारित धनराशि जमा की थी। इसके बावजूद पालिका ने बिना पूर्व किरायेदारों की जमा धनराशि वापस किए दोबारा दुकानों का कम कीमत पर आवंटन कर दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दुकानों के कम कीमत पर आवंटन को लेकर डीएम के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक ने जांच की है। एसडीएम न्यायिक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें