फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 80 करोड़ की बैंकिंग प्रभावित

Fri, 08 Jan 2016 11:02 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और स्टेट सेक्टर बैंक इंपलाईज एसोसिएशन के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों पर शुक्रवार को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल में शाहजहांपुर में भी अधिकांश बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे। इसके लिए खातधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार और रविवार की बंदी होने के चलते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों के साथ ही कारोबारियों को भी खासी दिक्कत पेश आने की आशंका है। शुक्रवार को जिले में कुल करीब 80 करोड़ रुपये की बैंकिंग लेन-देन प्रभावित रही।
विज्ञापन

हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक कर्मियों ने बैनरों और पोस्टरों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन रोका जाए, सेवाशर्तों का एकतरफा तरीके थोपना बंद हो,अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मामले में आईबीए और सरकार के दिशानिर्देशों को लागू किया जाए एवं अन्य लंबित मांगों को हल किया जाए। इसी क्रम में मशीनरी मार्केट स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला के मुख्य शाखा समक्ष बैंक कर्मी सुबह 10 बजे जुटे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूपीबीईयू के जिला मंत्री अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि एसबीआई उच्च प्रबंधन अपने सहयोगी बैंकों में बिना यूनियनों से वार्ता किए मनमाने ढंग से सेवाशर्तों में एकतरफा बदलाव की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शन में नवीन सेन, राकेश बाबू, कामरेड डे, कपिल कुमार, बीसी मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें