फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजोड़ साबित हुई ÒगुरुबाबाÓ की रणनीति: वीरेंद्र

Thu, 07 Jan 2016 08:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्टी ने पूरी दमखम से लड़ा। पार्टी ने 2017 को लक्ष्य मानकर रणनीत बनाई थी, जिस पर कामयाबी मिली। कहा कि बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष के अपने कार्यकाल में जो सपने अधूरे रह गए थे, वह अब बेटा पूरा करेगा। खुशी है कि बेटे ने राजनीतिक विरासत संभाल ली है। इस महत्वपूर्ण कार्य में वैसे तो पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का योगदान है, लेकिन जिसका सुरेश खन्ना जैसा ÒगुरुबाबाÓ हो तो उसकी जीत पक्की होनी ही चाहिए। सभी सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


बेटे की जीत पर मिट गई अपनी हार की टीस
- अरसे बाद घर में आईं खुशियों से डबडबाईं वीरेंद्र की आंखें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि बेटे की जीत के रूप में मिली मिठास ने उस कड़वाहट को भुला दिया जो जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने पर उन्हें मिली थी। अरसे बाद यादव के घर में खुशियां आई हैं, वह भी बेटे के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर। वीरेंद्र पाल यादव को इस बात की खुशी है कि उनके बेटे ने इतिहास रचते हुए जिले का पहला नागरिक बनने का सपना पूरा किया।
सभी जानते हैं कि वीरेंद्र पाल सिंह यादव भी इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं। इसके बाद पारिवारिक उलझनों में वह कई बार टूटे और संभले, लेकिन समय के साथ उन्होंने चलने का हौसला बनाए रखा। बातचीत के दौरान वह एक-दो बार भावुक भी हुए। उनकी डबडबाई आंखों से पता लगाया जा सकता था कि बेटे अजय प्रताप की जीत उनके लिए कितनी अहमियत रखती है। भर्राए गले से कहा कि बेटे की रिकार्ड जीत में यह अपनी पराजय की टीस भूल चुके है। समय सब घाव भर देता है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और लगन को भूल नहीं सकते।
विज्ञापन


यह जीत कार्यकर्ताओं की है: सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर। भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना पार्टी के युवा चेहरे की जीत पर गदगद दिखाई दिए। कहा कि अजय प्रताप प्रदेश के ऐसे सबसे युवा चेहरे हैं, जिन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। यह जीत अभूतपूर्व है। पार्टी ने फकीरी हालत में सीट झोली में डाली है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। वह उन सदस्यों के आभारी तो हैं ही जिन्होंने भाजपा और पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास बनाए रखा। यह एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। आगे कहा कि वह जिले के चहुंमुखी विकास का सपना हमेशा देखते रहे हैं, अब इस काम में उनकी मदद अजय प्रताप करेंगे।

Òबिना किसी भेदभाव विकास कराना ही रहेगी प्राथमिकताÓ
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए 22 वर्षीय अजय प्रताप सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह जीत भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रतीक है। इनकी प्राथमिकता जिले में बिना किसी भेदभाव के विकास कराना और देहातों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा। वह सभी की सेवा और विकास कार्यों से पूरे प्रदेश में जिले का नाम चमकाना चाहते हैं। युवा शक्ति को आगे बढ़ाना और पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें