जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही अजय प्रताप सिंह यादव कलक्ट्रेट से बाहर निकले कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, अजय के पिता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव और विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना को भी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए फूलमालाएं पहनानी शुरू कर दीं।
अजय को कलक्ट्रेट से और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को डाक बंगला से कार्यकर्ता फूल मालाएं पहनाकर जुलूस के रूप से नारे लगाते हुए राजभवन कार्यालय तक लेकर पहुंचे, वहां विधायक सुरेश खन्ना उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। राजभवन में कार्यकर्ता खन्ना को फूल मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। जैसे ही अजय प्रताप और वीरेंद्र पाल यादव राजभवन पहुंचे की वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी। पेड़ के चबूतरे पर खन्ना ने वीरेंद्र पाल, अजय प्रताप, पूर्व मंत्री कोविद कुमार सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर आदि के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार कर बधाई दी।
यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ, जिला महामंत्री राकेश मिश्र और डीपी सिंह, नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण, छावनी परिषद उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, पवन दीक्षित, रजनीश दीक्षित उर्फ लखीमू, भाजयुमो अध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, क्षमा वर्मा, रागिनी चौहान, सांसद के मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि आनंद मिश्रा, सुबोध मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, संतोष शुक्ला, अब्दुल रशीद कुरैशी, पवन सिंह, पंकेश मिश्रा, अनूप गुप्ता, नरेश पांचाल, विनोद अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, आनंद सहाय, मनेंद्र गुप्ता, नंदलाल शर्मा, विक्रमजीत सिंह, फूलचंद्र, फिरासत अली, तसलीम लगारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।