शाहजहांपुर। मोहल्ला मदराखेल में श्रीबालाजी मानस सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन कथाव्यास आचार्य अंकुर शुक्ल ब्रजराजदास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई।
पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ सुनाया। जिस पर श्रद्धालु थिरकने लगे। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान दिया। आचार्य सुभाष चंद्र शुक्ला, शुभम पाण्डेय, मेघा, मीतिका, ईशा, अंजू, ज्योति,लवी, सारिका, मनोज कुमार, सनी कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद