शाहजहांपुर में खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान में श्रीराम कथा श्रवण के लिए उपस्थित श्रद
शाहजहांपुर। खिरनी बाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान पर अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के दसवें दिन कथाव्यास रमेश भाई शुक्ल ने रामायण के सुंदरकांड का भावपूर्ण वर्णन किया। पवनपुत्र हनुमान की निष्ठा, भक्ति और पराक्रम की कथा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथावाचक ने बताया कि जब हनुमानजी सीता माता का पता लगाने लंका पहुंचे तो इस दौरान उनकी भेंट प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त विभीषण से हुई। लंका में श्री राम की भक्ति करने वाले से हनुमान जी का मिलन और लंका विध्वंस सहित भूख लगने पर अशोक वाटिका को उजाड़ने की लीला का विस्तृत वर्णन किया। कथा के समापन पर पूरा मैदान पवनसुत हनुमान की जय और जय श्रीराम से गूंज उठा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री, मोहन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, रजनीश दीक्षित, सत्यप्रकाश मिश्रा, संजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद