फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 109 का विलय...एक किमी से ज्यादा दूरी वाले स्कूलों के आदेश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों को विलय करने की तस्वीर साफ हो गई है। जनपद में मात्र 109 स्कूल ही विलय किए गए हैं। एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी के स्कूल के विलय के सारे आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। मानक से ज्यादा दूरी पर कम छात्र संख्या वाले विद्यालय भी विलय नहीं किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

50 नामांकन वाले विद्यालयों को विलय करने के लिए जिले में 432 स्कूलों को सूचीबद्ध किया गया था। विभाग के इस कदम का गांवों में विरोध शुरू हुआ। लोगों ने जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक में प्रदर्शन किया। शिक्षक संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और दिशा-निर्देश जारी किए।
इसके तहत परिषदीय विद्यालय के लिए एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी होने पर विलय आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जांच के दौरान कुछ विद्यालय ऐसे मिले, जहां पर छात्र संख्या मानक से कम मिली, पर दूरी अधिक थी। तब भी विलय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जनपद में 109 स्कूलाें का विलय किया है। दूरी को सबसे ज्यादा महत्व दिया है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें